नेशनल हाईवे किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश

By Liberal Media

Updated On:

Date:

मुरादाबाद। मुंढापांडे थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे एक 35 वर्षीय युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए और जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान गणेश घाट गांव निवासी सुमित ठाकुर उर्फ भूरा के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमित अपने गांव गणेश घाट छोड़कर मुंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित आरएच अब्दुल्ला फार्म में काम करता था। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

सिर कटी लाश मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights