हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम मुंडलाना में कुछ दिन पूर्व एक निवासी के घर पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने घर पर फायरिंग की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम तोड़ा खगड़ा, कोतवाली रुड़की तथा कुलबीर पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम मुंडलाना, जनपद हरिद्वार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मंगलौर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश डिमरी, उप निरीक्षक वीरपाल, कांस्ट








