चंदौली। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने अयोध्या में मीट बैन को संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की निजी स्वतंत्रता पर हमला कर रही है। खाने-पहनने की पसंद हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और किसी को भी यह आज़ादी छीनने का हक़ नहीं है।
लाल बिहारी यादव चंदौली में आयोजित समाजवादी शिक्षक-किसान-मजदूर-युवा सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के “सोने की चिड़िया” वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा कि देश में आज भी करीब 80 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में कर्ज़ और टैक्स लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन गरीबों की संख्या कम नहीं हो रही है। सरकार को ऐसे फैसले लेने चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिले, न कि उनकी निजी आज़ादी पर रोक लगाई जाए।








