जी राम जी योजना: ग्रामीण रोजगार के लिए एक नया युग — केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जी राम जी योजना को ग्रामीण रोजगार के लिए एक नई क्रांति बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को मिलने वाला रोजगार 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे गांवों में रहने वाले परिवारों को अधिक रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जितिन प्रसाद ने कहा कि इस योजना में किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। फसल की बुवाई और कटाई के समय विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम 2025 के अंतर्गत कार्यों को कानूनी रूप से रोका जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights