15 हजार के इनामिया बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। जिले में पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। वाहन चेकिंग के दौरान वांछित अपराधी शिवानंद उर्फ शिवा यादव ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित अपराधी शिवा यादव के हिप में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights