युवक हत्याकांड में वांछित अभियुक्त बच्चू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त बच्चू को थाना पिनहाट पुलिस टीम और सर्विलांस सेल ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

मामले को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights