Liberal Media
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला देश का एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं चार राज्यों—बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से मिलती हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह जिला बेहद विशिष्ट है, जहां से लोग सीमावर्ती इलाकों में पैदल ही चार अलग-अलग राज्यों में प्रवेश कर सकते हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ों, जंगलों और ऐतिहासिक महत्व के कारण सोनभद्र को ‘पूर्वांचल का स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है। इसकी अनोखी भौगोलिक स्थिति देशभर में चर्चा का विषय रही है और यह तथ्य टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी सवाल के रूप में पूछा जा चुका है।
भारत का अनोखा ज़िला: जहाँ से पैदल चार राज्यों की सीमा में रख सकते हैं कदम
Published On:
Date:














