इमरजेंसी में एक्सपायर इंजेक्शन मिलने से हड़कंपसरकारी अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

सीएमएस ने दिए जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन

इटावा। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जनपद के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ऐसे इंजेक्शन पाए गए, जिनकी एक्सपायरी डेट पहले ही समाप्त हो चुकी थी। ये इंजेक्शन हृदय रोग, सांस रुकने और पल्स रेट गिरने जैसी गंभीर आपात स्थितियों में उपयोग किए जाते हैं।

मामला उस समय उजागर हुआ, जब शुक्रवार को एक वृद्ध महिला को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने तत्काल जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए। कंपाउंडर द्वारा दवा उठाने पर उसकी एक्सपायरी डेट समाप्त पाई गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया, जिससे अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला ने जांच के आदेश दिए है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights