फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत शहर के तीन प्रमुख चौराहों का व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 24 करोड़ 33 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। योजना के तहत विद्युत पोल हटाकर अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी, जिससे न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि यातायात जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ गोपाल आश्रम के समीप स्थित क्लब चौराहा, बौधाश्रम चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया।
नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य से शहर के प्रमुख चौराहों को आधुनिक स्वरूप मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार अंडरग्राउंड केबिलिंग से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से मुक्ति मिलेगी, जिससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और यह परियोजना फिरोजाबाद को एक नई पहचान दे








