फिरोजाबाद पहुंचे प्रवीण भाई तोगड़िया, कई मुद्दों पर खुलकर रखी बात

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने फिरोजाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा नेता संगीत सोम पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें सच्चा हिंदुत्ववादी नेता बताया और कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

मेरठ बच्ची हत्याकांड को लेकर प्रवीण भाई तोगड़िया ने घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समाज और सरकार दोनों को कठोर रुख अपनाना चाहिए।

एएमयू प्रोफेसर महिला से जुड़े मामले पर उन्होंने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि अन्याय के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मजबूती से खड़ी रहेगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए तोगड़िया ने भारत सरकार से कड़े और प्रभावी कदम उठाने की मांग की, ताकि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights