कॉलोनी में दीवार लगाने को लेकर विवाद, बुजुर्ग महिला ने गिराई दीवार

By Liberal Media

Published On:

Date:

फ़िरोज़ाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सागर एंक्लेव कॉलोनी में रास्ता बंद कर दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद सामने आया। कॉलोनी निवासी एसडीएम के आदेश पर दीवार लगवा रहे थे, जिससे खेड़ा मोहल्ले को जाने वाला रास्ता बंद हो रहा था।

इसी दौरान खेड़ा मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और रास्ता बंद किए जाने का विरोध किया। आरोप है कि दीवार लगाए जाने से नाराज़ एक बुजुर्ग महिला ने निर्माणाधीन दीवार को पलटना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights