सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में की जनसुनवाई, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समस्या निस्तारण के निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को वृंदावन के कैलाश नगर सेक्टर-1 स्थित पार्क में सांसद जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ भी किया गया। जनसुनवाई में सांसद ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद सांसद हेमा मालिनी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि जनता की समस्याएं सुनने के लिए उनके कार्यालय और आवास पर भी व्यवस्था है, लेकिन इस शिविर के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है।

शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, नगर निगम, विद्युत विभाग और मतदाता सूची से नाम कटने जैसी प्रमुख शिकायतें सामने आईं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए और जनता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights