राजाजीपुरम में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान सूर्यकांत के रूप में हुई है, जो न्यू हैदराबाद, निशातगंज का रहने वाला था, जबकि मृतक युवती दीपाली गोल सिटी, अर्जुनगंज (शाह खेड़ा) की निवासी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती दीपाली की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव या कोई अन्य कारण हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights