वाराणसी। आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर की अध्यक्षता में सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसआईआर मतदाता सूची वितरण कार्यक्रम एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के बीएलए एवं सेक्टर प्रभारियों को एसआईआर मतदाता सूची वितरित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची अथवा एसआईआर सूची में छूट गया है, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का, उनका नाम अवश्य जुड़वाया जाए।
पूर्व राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाना है।








