बदायूं। भाजपा से बिल्सी विधानसभा के विधायक हरीश शाक्य की माता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही बिल्सी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने विधायक हरीश शाक्य से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कादरबाद में किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, दीपक महेश, ममता सागर, अनुज वार्ष्णेय सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी पहुंचे।








