शाहजहाँपुर। स्थानीय प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर पर 11 जनवरी (रविवार) को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से होगा।
आयोजक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सीतापुर आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम मरीजों की जाँच करेगी। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें निःशुल्क बस सेवा द्वारा सीतापुर ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को सुरक्षित वापस भी छोड़ा जाएगा।
डॉ. नमिता सिंह के अनुसार, यह सेवा पिछले 14 वर्षों से निरंतर जारी है जिससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इच्छुक मरीज कल सुबह 9 बजे पहुँचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर
📞 9236710902, 9236710902 पर संपर्क किया जा सकता है।
14 वर्षों की सेवा की निरंतरता, प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर में 11 जनवरी को मुफ्त आँखों की जाँच
Published On:
Date:








