शाहजहांपुर में स्टार साइंस 555 की ओर से विशेष वास्तु वर्कशॉप “Sunday with Vastu” का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ दीपमाला रस्तोगी प्रतिभागियों को वास्तु शास्त्र और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्यों की जानकारी देंगी।
यह कार्यक्रम 11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक विजन इंटरनेशनल स्कूल, हनुमत धाम के पास आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, वर्कशॉप का उद्देश्य लोगों को जीवन में सकारात्मकता और संतुलन स्थापित करने के लिए वास्तु के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराना है।
शाहजहांपुर में “Sunday with Vastu” वर्कशॉप का आयोजन
Published On:
Date:








