धर्मांतरण के आरोप में पांच नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज, विहिप हंगामे के बाद कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेवा अदाई गांव में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता अमित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया गया कि बीते शुक्रवार की रात धर्मांतरण की सूचना पर विहिप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया था।

विहिप नेता अमित वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि महदेवा अदाई में एक दलित व्यक्ति के घर पर ईसाई समुदाय के कुछ लोग अनुसूचित जाति के गरीब लोगों को धन का लालच, नौकरी का प्रलोभन और चमत्कार के जरिए बीमारी ठीक करने का दावा करते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे थे। आरोप है कि लोगों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights