निजी कार्यक्रम में पंडोखर धाम महाराज ने लगाया दरबार, पर्चा काटकर लोगों की समस्याओं का बताया समाधान

By Liberal Media

Published On:

Date:

यूपी के हमीरपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे विश्व प्रसिद्ध पंडोखर धाम महाराज गुरु शरण शर्मा ने अपना दरबार लगाकर लोगों के पर्चे काटे और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दरबार में पहुंचे।

मीडिया से बातचीत करते हुए पंडोखर धाम महाराज ने कहा कि पर्चा काटने की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। हमारे ऋषि और महाऋषि भी इसी माध्यम से समाज और विश्व को सुधारने का कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि वह भी पर्चा काटकर लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने बताया कि पंडोखर धाम मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित है, जहां देश-विदेश से लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली गई सनातन धर्म रक्षा यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म का प्रचार होना चाहिए और हिंदुओं को एकजुट होना समय की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights