रेलवे स्टेशन पर सख्ती: फर्जी पानी की बोतलों पर कार्रवाई, टिकट चेकिंग अभियान में लाखों का राजस्व

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को लेकर रेलवे प्रशासन ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में फर्जी और अवैध पानी की बोतलों की बिक्री का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक अन्य कंपनी के नाम से अवैध रूप से पानी की बोतलें बेची जा रही थीं। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में फर्जी पानी की बोतलें जब्त कीं। हालांकि जांच के समय संबंधित वेंडर मौके पर मौजूद नहीं मिला। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इसके अलावा 7 जनवरी 2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष “किलाबंदी” टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान में 25 ट्रेनों की जांच की गई, जिसमें कुल 231 मामले दर्ज हुए और रेलवे को ₹1,10,230 का राजस्व प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights