किन्नरों के दो गुटों का विवाद गहराया, हाजी रानी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बिजनौर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र और गद्दी के अधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिजनौर की किन्नर हाजी रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झालू क्षेत्र के किन्नरों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का सख्त शब्दों में खंडन किया।

हाजी रानी ने कहा कि मुस्कान चौधरी और उनके साथियों द्वारा उन पर परेशान करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान चौधरी और शबनम किन्नर समाज को बदनाम करने और उसकी एकता को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।

रानी किन्नर ने सवाल उठाया कि जब मुस्कान चौधरी और उनके साथी उनके साथ हैं ही नहीं, तो धर्म परिवर्तन का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्कान चौधरी गुट से जुड़े सलीम और अब्बास जैसे लोग समाज में रंजिश बढ़ाने का काम कर रहे हैं और लोगों को उकसाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights