Liberal media | Ayodhya
अयोध्या (यूपी)। राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि होटल, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।








