कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी में आर्या परियोजना अंतर्गत पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण संपन्न

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी में आर्या परियोजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक बकरी पालन प्रशिक्षण का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक चला, जिसमें विभिन्न विकासखंडों से 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बकरी पालन को स्वरोजगार और उद्यमिता का सशक्त माध्यम बताते हुए किसानों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण समन्वयक एवं पशुपालन वैज्ञानिक श्रीमती पूजा सिंह ने बकरी पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, विभिन्न नस्लों, प्रजनन, पोषण, स्वास्थ्य, आवास प्रबंधन और मूल्य संवर्धन पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को केवीके स्थित बकरी फार्म का भ्रमण भी कराया गया।

प्रशिक्षण में डॉ. योगेश उपाध्याय ने बकरी स्वास्थ्य प्रबंधन व पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights