बैंक प्रबंधक ने मृतक शिक्षक के परिवार को सौंपा 50 लाख का चेक

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला गोरखपुर। सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए हरपुर निवासी शिक्षक सुशील कुमार सिंह के परिवार को स्टेट बैंक गोला शाखा द्वारा बड़ी राहत दी गई। बैंक प्रबंधक अजय कुमार राय ने मृतक शिक्षक की पत्नी पुष्पा सिंह को सैलरी पैकेज बीमा के तहत 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिक्षक का वेतन खाता बैंक में था, जिसके साथ बीमा कवर जुड़ा हुआ था। इसी बीमा योजना के अंतर्गत यह राशि दी गई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खाताधारकों से ऐसी योजनाओं की जानकारी लेने की अपील भी की, ताकि जरूरत के समय उनका लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights