गोला गोरखपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच एवीएम पब्लिक स्कूल जानीपुर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. विमलेश पासवान और एसडीएम बांसगांव रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से करीब 500 गरीब व असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है, जबकि एसडीएम ने इसे प्रशासनिक संवेदनशीलता और सामाजिक सहयोग का उदाहरण बताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजन ने किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।
विधायक व एसडीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Published On:
Date:








