गोला गोरखपुर। क्षेत्र के रामपुर गडरी स्थित आत्मेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वजन समागम एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधानसभा के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी रहे। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना व आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आत्मेश्वर महादेव मंदिर में स्वजन समागम व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
Published On:
Date:








