आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी राम जी अधिनियम पर बोले

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा / उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जी राम जी अधिनियम को लेकर कहा कि यह योजना गांवों में विकास की नई तस्वीर पेश करेगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारें 365 दिन काम देने का दावा करती थीं, लेकिन श्रमिकों को 100 दिन का भी काम नहीं मिल पाता था। मनरेगा योजना के नाम पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन भ्रष्टाचार के रास्ते बनाए गए। जी राम जी अधिनियम में अब कार्ड 5 साल की जगह 3 साल के लिए बनेगा और हर तीन साल में नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा।

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बात कीजिए, इंदौर मामले में कार्रवाई हो रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights