छह दिन से लापता ढाई साल के मासूम का शव तालाब से बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। छह दिन से लापता ढाई साल के मासूम का शव तालाब से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम 2 जनवरी को खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सूचना के बाद से एसओजी और पुलिस टीमें लगातार मासूम की तलाश में जुटी थीं। शनिवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव स्थित तालाब से मासूम का शव मिला। शव मिलने की खबर से गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights