चंद्रशेखर आज़ाद के गांव बदरका पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के पैतृक गांव बदरका में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान सतीश महाना ने कई लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन देश के प्रति भाव एक होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी सोच से देश आगे बढ़ रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महापुरुष सदैव अमर रहते हैं और उनकी प्रेरणा से ही राष्ट्र आगे बढ़ता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights