जिला कारागार में बंद बंदी की संदिग्ध हालात में मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। जिला कारागार में बंद बंदी उमाशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उमाशंकर डेढ़ माह पूर्व बाइक चोरी के मामले में जेल भेजा गया था।

बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक उमाशंकर शहर कोतवाली क्षेत्र के दरीबा का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights