अमावां जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के अमावां जंगल में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के बीच महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की चर्चा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पड़ोसी थाना क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दिन महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights