शाहजहांपुर। विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत गन्ना शोध परिषद में किसान–मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल फंड के स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा एक किसान को ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की चाबी वितरित की।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिसके तहत रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना से ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।








