गाजियाबाद। दिनांक 08.01.2026 को थाना मधुबन बापूधाम के चौकी वर्धमानपुरम क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि एक दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति थूक लगाकर रोटी बना रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लिया और उसकी जांच की। प्रथमदृष्टया वीडियो में यह प्रतीत हुआ कि दुकान पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाई जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद अंसारी, निवासी थाना मुरादनगर क्षेत्र, को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था और जनभावनाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








