सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, कहा—सभी को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना सरकार की मंशा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने गोरखपुर में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नए कानूनों एवं विकास कार्यों को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में केंद्र सरकार ने विकसित भारत गारंटी के तहत रोजगार और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं।
सुरेश खन्ना ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से मनरेगा से जुड़े श्रमिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए हैं। चाहे जाति हो या धर्म, सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है और बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।








