लालगंज पुलिस चौकी जल्द ही अपने भवन से संचालित होगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र की लालगंज पुलिस चौकी जल्द ही अपने निर्धारित भवन से संचालन करेगी। वर्तमान में चौकी का संचालन लालगंज तहसील परिसर में वादकारी कक्ष और कैंटीन कक्ष से किया जा रहा है। यहां चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन से अधिक सिपाही तैनात हैं।

लालगंज कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में सरकारी नलकूप और प्राइमरी स्कूल के बीच जमीन पर चौकी के नाम से सरकारी अभिलेख दर्ज हैं, लेकिन आसपास के लोग वहां कब्जा किए हुए हैं। गुरुवार को कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय और चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन में रखी गई लकड़ियों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।

इस व्यवस्था के बाद पुलिस चौकी का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से अपने भवन से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बेहतर होगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights