कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस प्रमुख से मिलने से पुलिस ने रोका, होली गेट पर हुई नोकझोंक

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मथुरा के होली गेट पर आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक और तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे मोहन भागवत को संविधान की प्रति और तिरंगा झंडा भेंट करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध दर्ज कराया, जबकि पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
इस अवसर पर कुंवर सिंह, निषाद, राजन पाठक, हरवीर सिंह पुंडीर, संदीप हिंडोल, आदित्य तिवारी, अश्वनी शुक्ला, प्रवीन ठाकुर, हर्ष चौरसिया, दुर्गेश बघेल, हरीश पचौरी, प्रदीप सागर, प्रमोद शर्मा, धीरज शर्मा,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights