उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सपा पर तीखा हमला, कहा– सत्ता में वापसी नहीं होने से बौखलाई सपा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीरबहोडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सत्ता में कभी वापसी नहीं कर पाएगी और जनता को भड़काने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा केवल एक ही परिवार की पार्टी है और प्रदेश में माफिया राज लौटाने की सोच रखती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दूसरे के नाम का सहारा लेकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश की जनता सपा को वैसे ही नकार देगी जैसे बिहार में राजद को नकारा गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights