(आशुतोष शर्मा)
बदायूं। बदायूं की अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उदित राज को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जारी किया गया है।
यह नोटिस एडीजे/विशेष न्यायाधीश (पास्को एक्ट प्रथम) की अदालत की ओर से जारी किया गया है। अदालत ने दोनों नेताओं से मामले में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
नगर के मोहल्ला नेकपुर निवासी जय सिंह सागर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसी याचिका पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने राहुल गांधी और उदित राज को नोटिस जारी किया है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 17 फरवरी 2025 को कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार और लूट जैसे आरोप लगाए गए थे।








