दिल्ली में सिख गुरुओं के अपमान के आरोप को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। पूर्व सांसद दक्षिणी दिल्ली श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। सिख समुदाय ने गुरुद्वारा गली नंबर-1, गोविंदपुरी से पैदल मार्च निकालते हुए गिरी नगर, कालकाजी स्थित नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के कथित अपमान को लेकर आतिशी मार्लेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विधायक पद से इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग की। सिख समुदाय का कहना है कि गुरु तेग बहादुर की शहादत पर चर्चा के दौरान की गई टिप्पणी निंदनीय और अपमानजनक है, जिससे पूरे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस दौरान पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर सिख गुरुओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी बेहद चिंताजनक है।








