रायबरेली में सपा नेता की होल्डिंग फाड़े जाने के मामले को लेकर अहिल्या आर्मी के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारी अहिल्या आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता मनीष देव पाल की होल्डिंग अराजकतत्वों द्वारा फाड़ी गई है। इस दौरान होल्डिंग फाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
अहिल्या आर्मी के पदाधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ अरुण नौहावर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।








