रायबरेली। सेंटर बार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भदौरिया पर शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुकदमा वापस लेने की मांग पर अड़ गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी निष्पक्ष जांच के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो पूरी तरह निंदनीय है। इसी के विरोध में सभी अधिवक्ता कार्य से बहिष्कृत रहे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और झूठे मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए।वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेंद्र दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा से समझौता नही होगा ।








