छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने से कॉलेज में हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंदू कॉलेज में परीक्षा देकर निकले बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। घटना में छात्र की टांगें झुलस गईं। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और छात्र से घटना की जानकारी ली।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights