बिजनौर। जिले में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
झालू की किन्नर मुस्कान चौधरी ने अपने कई किन्नर साथियों के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि बिजनौर की रानी उर्फ लियाकत और लता किन्नर उन्हें लगातार धमकी दे रही हैं। मुस्कान का कहना है कि उन पर हिंदू से मुसलमान बनने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर गद्दी छोड़ने की धमकी दी जा रही है।
मुस्कान चौधरी ने आरोप लगाया कि दूसरा गुट उनके क्षेत्र में जाकर बधाई मांगता है और अपने साथ बदमाश व बाउंसर रखता है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। मुस्कान का कहना है कि पहली बार गद्दी किसी हिंदू के पास आई है, इसी वजह से दूसरा पक्ष नाराज है।








