मालगोदाम प्रकरण पर सपा का तीखा विरोध, आंदोलन की चेतावनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर के मालगोदाम क्षेत्र में दशकों से संचालित दुकानों को ढहाए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कड़ा प्रतिवाद दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने रेलवे प्रशासन की कार्रवाई को गरीबों के रोज़गार पर सीधा हमला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
तनवीर खां ने कहा कि जिन दुकानों के सहारे वर्षों से सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी चल रही थी, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने रेलवे प्रशासन को आगाह करते हुए स्पष्ट कहा कि यदि गरीबों और छोटे व्यापारियों का हक मारा गया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रभावित दुकानदारों को तत्काल राहत दी जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights