पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

स्वाट टीम और अंकुर विहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रिवॉल्वर, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद

गाजियाबाद। स्वाट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं थाना अंकुर विहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना अंकुर विहार पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर .32 बोर, जिंदा कारतूस तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना अंकुर विहार का वांछित अपराधी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर स्वाट टीम ने थाना अंकुर विहार पुलिस के साथ ग्राम गढ़ी कटैया कट के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति स्विफ्ट कार से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी तेज गति से वाहन भगाने लगा, जिससे उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

कार छोड़कर आरोपी निर्माणाधीन प्लॉट की ओर भागा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights