सबकी समस्या का निराकरण सरकार का संकल्प : सीएम योगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलेगी भरपूर आर्थिक सहायता

गोरखपुर, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार का संकल्प है और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और उनकी शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, जरूरतमंदों के इलाज में कोई कोताही न हो ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights