गंगासागर दर्शन को जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, भाई गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। गंगासागर दर्शन के लिए जा रहे बुआ, भतीजे और भाई की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बुआ और 13 वर्षीय भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के सैनिक स्कूल के पास बुधवार दोपहर हुआ

जानकारी के अनुसार आशियाना निवासी कपूर कली अपने भतीजे और भाई विजय पाल के साथ बाइक से कानपुर होते हुए गंगासागर स्नान के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सैनिक स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कपूर कली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, हादसे में घायल भाई विजय पाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

संवाददाता : पवन तिवारी

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights