चौरी चौरा के RFD Complex में स्वास्थ्य शिविर, 318 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

By Liberal Media

Published On:

Date:

चौरी चौरा। चौरी चौरा क्षेत्र के भोपा बाजार स्थित आरोग्य चिकित्सा मंदिर में अधिवक्ता दयानंद गुप्ता की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर RFD Complex में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

स्वास्थ्य शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, दमा, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, हड्डियों की मजबूती, टीबी, शुगर, गठिया, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड एवं सीओपीडी जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई।

अस्पताल संचालक डॉ. शिवेंद्र नाथ ने बताया कि शिविर में डॉ. नरेंद्र एवं डॉ. निर्मला द्वारा कुल 318 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights