बीमार अमिताभ ठाकुर से नहीं मिल सके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अप्रिय घटना की स्थिति में सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। आज़ाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बैरंग लौटना पड़ा। मेडिकल प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

बताया गया कि बीते मंगलवार को देवरिया जिला कारागार में बंद अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। फिलहाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

शाम के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जब उनसे मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो आईसीयू के बाहर गेट पर ताला लगाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मौजूदा सरकार की तानाशाही का उदाहरण है। अजय राय ने आरोप लगा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights