नगर पालिका परिषद जलालाबाद में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा कानूनी विवाद फिलहाल समाप्त होता नजर आ रहा है। जिला न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता की याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि शकील अहमद ही नगर पालिका परिषद जलालाबाद के वैध अध्यक्ष बने रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने नगर निकाय चुनाव के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी और चुनाव परिणाम को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।
न्यायालय के फैसले के बाद नगर पालिका परिषद में चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लग गया है। वहीं, वर्तमान अध्यक्ष शकील अहमद के समर्थकों में फैसले को लेकर संतोष और उत्साह का माहौल है।








